जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया-चंदौली मार्ग पर एक्सीडेंट, बजुर्ग महिला की चली गयी जान

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापुर गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
 

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापुर गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 


आपको बता दें कि गांव निवासी बहादुर मौर्या 60 वर्ष फत्तेपुर गांव में अपनी परचून की दुकान चलाते हैं। सुबह से घर से दुकान खोलने के लिए निकल कर जैसे ही गांव के सड़क पर पहुंचे की अचानक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उनको धक्का मार कर फरार हो गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


 इस सम्बंध में सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

                                                                                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*