21 साल में एक लाख 58 हजार 897 वाहनों का हुआ रजिस्ट्रेशन, एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने जानकारी

1997 में अस्तित्व में आया जिला, 6 साल में बढ़ गए 1.38 लाख वाहन, 2019 से 2024 तक जिले में पंजीकृत हुए 2 पहिया और 4 पहिया वाहन

1997 में अस्तित्व में आया जिला
6 साल में बढ़ गए 1.38 लाख वाहन
2019 से 2024 तक जिले में पंजीकृत हुए 2 पहिया और 4 पहिया वाहन
चंदौली जिले में आबादी के साथ ही वाहनों की संख्या में भी वृद्धि होती जा रही है। इसके चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। वर्ष 1997 में जिला बनने के बाद से 1998 से 2018 तक यानी 21 साल में एक लाख 58 हजार 897 वाहन पंजीकृत हुए। जबकि 2019 से दिसबंर 2024 तक यानी 6 सालों में 01 लाख 38 हजार 612 वाहन पंजीकृत हुए है। वर्तमान में ये वाहन जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

वर्ष 1997 में चंदौली जिला अस्तित्व में आया। अस्तित्व में आने के बाद से जिले में जिलाधिकारी, एसपी कार्यालय के साथ ही अन्य विभागों के कार्यालय खुले। वर्ष 1998 में परिवहन विभाग का कार्यालय खुलने के साथ ही यहां वाहनों का पंजीयन भी शुरू हुआ। वर्ष 1998 से लेकर दिसंबर 2024 तक जिले में 02 लाख 97 हजार 509 वाहन पंजीकृत हुए हैं। इसमें ट्रैक्टर, एंबुलेंस, कार, दो पहिया गियर, बिना गियर वाले वाहन आदि शामिल हैं। वर्ष 2018 तक जिले में 1 लाख 58 हजार 897 वाहन पंजीकृत हुए।
वहीं वर्ष 2019 में 25874, वर्ष 2020 में 18278, वर्ष 2021 में 21703, वर्ष 2022 में 22241, वर्ष 2023 में 24214, वर्ष 2024 में सबसे अधिक 26392 वाहन पंजीकृत हुए। जिले में सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ने से आए दिन जाम की समस्या पैदा होती है।
इस सम्बंध में चंदौली के एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि शासन की ओर से वाहनों के पंजीयन को काफी आसान और सुलभ बना दिया गया है। आसानी से लोन आदि की सुविधाएं और आवश्यकताओं के चलते वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*