जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक नई आशा की ओर दो करोड़ कदम का लक्ष्य लेकर चल रहे विदेशी पदयात्री

दिल्ली से चलकर 20 जनवरी को कोलकाता में समाप्त होने वाली यह यात्रा जब  चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय से होते हुए आगे के लिए रवाना हुयी तो यात्रा में शामिल लोगों ने उसके उद्देश्य के बारे में बताया।
 

दिल्ली से कोलकाता की पदयात्रा पर 10 लोगों की टीम

मानव तस्करी का विरोध के लिए पदयात्रा

लोगों में जागरूकता पैदा करना है लक्ष्य

चंदौली जिले में मानव तस्करी एवं महिला व बच्चों को सशक्त करने वाली एक विदेशी यात्रियों की यह यात्रा शनिवार को गुजरी। यह यात्रा दिल्ली से चलकर कोलकाता को जा रही थी। कई जिलों से होते हुए शनिवार को चंदौली जिला मुख्यालय से होते हुए कोलकाता की ओर रवाना हो गई है।

 बता दें कि मानव तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में 6 जनवरी को 2 मिलियन स्टेप टू होप, ए  मेगा मैराथन रन के अंतर्गत अगेंस्ट द ट्रैफिकिंग ऑफ वोमेन एंड चिल्ड्रन यात्रा शुरू की गयी थी।  6 जनवरी से दिल्ली से चलकर 20 जनवरी को कोलकाता में समाप्त होने वाली यह यात्रा जब  चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय से होते हुए आगे के लिए रवाना हुयी तो यात्रा में शामिल लोगों ने उसके उद्देश्य के बारे में बताया।

padyatra for anti human

यात्रा करने वाले लोगों ने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान जागृत किया जा रहा है, जिससे महिला व बच्चों की तस्करी को रोक लग सके। इस यात्रा को करने वाली टीम में कुल 10 लोग सम्मिलित हैं, जिसमें 2 लोग लगातार चलने का काम करते हैं और एक व्यक्ति पैदल दौड़ते आगे बढ़ता है। वहीं दूसरा व्यक्ति साइकिल के माध्यम से इस यात्रा को यात्रा ले जाता है। 10 लोगों की टीम मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

 इस टीम में सम्मिलित जॉन, पॉल तथा टेरेसा यूएसए से हैं। जबकि मेल्विन ,विवियन ,एएनईएस,
जशर,शेरिफ, शक्ति तथा गॉडफ्रे भी अन्य देशों के पदयात्री शामिल हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*