पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह बुधवार को
चंदौली जिले के विश्वकर्मा कहे जाते हैं पंडित कमलापति त्रिपाठी
120वीं जयंती के अवसर होगा भव्य आयोजन
कांग्रेसजनों और प्रबुद्ध नागरिकों से श्रद्धांजलि देने की अपील
चंदौली जिले के विश्वकर्मा और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रेल मंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती के अवसर पर आज, 3 सितंबर (बुधवार) को एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

जनसेवा और विकास के लिए जाने जाते थे त्रिपाठी
पंडित कमलापति त्रिपाठी, जिन्हें चंदौली जनपद के 'विकास पुरुष' के रूप में भी जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, कुशल राजनेता और पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ थे। उनकी दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति समर्पण को आज भी याद किया जाता है। चंदौली में नहरों का जाल बिछाने जैसे उनके विकास कार्यों ने उन्हें एक अमिट पहचान दी है।

कांग्रेसजनों और प्रबुद्ध नागरिकों से श्रद्धांजलि देने की अपील
यह कार्यक्रम पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. नारायण मूर्ति ओझा और संयोजक धर्मेन्द्र तिवारी ने सभी कांग्रेसजनों, प्रबुद्ध नागरिकों और पंडित जी के विचारों में आस्था रखने वाले लोगों से समारोह में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।

इस समारोह में पंडित जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। उनका जीवन सत्य, सेवा और संघर्ष का प्रतीक रहा है, और उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







