जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

परशुराम जंयती पर बोले वक्ता : भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर खुद को मजबूत करे ब्राह्मण समाज

सत्य मूर्ति ओझा ने कहा समिति समस्त ब्राह्मण समुदाय के दुख दर्द में हमेशा खड़ी रहती है। आगे भी सभी वरिष्ठजन के प्रेरणा से कार्य करेगी।
 

चंदौली जिले में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा मां शारदा लान चंदौली में बड़े भव्य रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के तैल चित्र की पूजन पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र पांडेय ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों, त्याग, तपस्या, संस्कार के आदर्श पर चलने की प्रबल जरूरत है, जिससे भारतीय संस्कृति और समाज में आदर्श बन कर प्रेरणा दे सके।

वहीं सत्य मूर्ति ओझा ने कहा समिति समस्त ब्राह्मण समुदाय के दुख दर्द में हमेशा खड़ी रहती है। आगे भी सभी वरिष्ठजन के प्रेरणा से कार्य करेगी। हम सभी भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलेंगे, तो ब्राह्मण समुदाय का भला होगा। हमे एकजुट होकर ब्राह्मण समुदाय के गरीब और सुख सुविधाओं से वंचित लोगों के लिए काम करना होगा।

Parashuram Jayanti 2024
कार्यक्रम में शामिल मैक्सवेल के प्रबंधक केएन पांडेय ने कहा कि आज हमें इस बात की ज्यादा जरूरत है कि सभी लोग एक मंच पर आकर ब्राह्मण समुदाय के हितों के लिए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करें। इस आदर्श पर चल कर समाज की भलाई के लिए कार्य करें। सभी लोग मिलकर मजबूत बनें। तभी हमारी सामाजिक व राजनीतिक ताकत उभर कर सामने आएगी और हमारी आवाज सुनी जाएगी।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ब्राह्मण संगठित होकर मजबूत बनेगा और संस्कारित होकर अपना विकास करेगा। इसीलिए इस तरह की पहल की जा रही है। समित के पदाधिकारियों द्वारा ब्राह्मण समाज  से मेधावियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र नाथ दुबे तथा संचालन डॉ. शशिकांत मिश्रा के द्वारा किया गया।

Parashuram Jayanti 2024
इस कार्यक्रम में शामिल लोगों में बद्री नारायण तिवारी,  राजेंद्र पांडेय,  राजीव पांडेय, नंदशंकर पाठक, जितेंद्र तिवारी, दिलीप दुबे, पंकज मिश्रा,  राजेश तिवारी इत्यादि थे।
,पंकज पांडेय, अनूप तिवारी, जयदीप तिवारी, बनवारी पांडेय,कमलापति पांडेय,डा. महेन्द्र नाथ पांडेय,डा.  इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्य मूर्ति।ओझा ने समस्त आए हुए भगवान परशुराम समिति के प्रतिनिधि साथियों का आभार व्यक्त किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*