जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अक्षय तृतीया के दिन मनायी जाएगी परशुराम जयंती, होगा सम्मान समारोह

अध्यक्ष सत्य मूर्ति ओझा एवम् समिति के सचिव पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार की शाम में भगवान परशुराम भगवान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है।
 

अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्मदिन मनाने के लिए चंदौली जनपद की भगवान परशुराम सेवा समिति ने अपनी तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अनुमति भी हासिल की है। जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में दिनाक 10 मई 2024 को सायं 3 बजे से जिला मुख्यालय स्थित मां शारदा मंगल वाटिका में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सत्य मूर्ति ओझा एवम् समिति के सचिव पंकज पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार की शाम में भगवान परशुराम भगवान जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से विशिष्ट ब्राह्मण एवम् भगवान परशुराम समिति के सदस्य उपस्थित होंगे। जिसमें सर्वप्रथम भगवान की विशेष ब्राह्मण जन के द्वारा पूजा अर्चना का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर भगवान परशुराम का पूजन के बाद ब्राह्मण जन के द्वारा भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।

parashuram jayanti 2024

इसके साथ ही साथ क्षेत्र विशेष में या समाजसेवा करने वाले ब्राह्मण समुदाय के लोगों का सम्मान भी  होगा। साथ ही ऐसे मेधावी युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने जनपद व कुल का नाम रोशन कर चुके हैं। ऐसे लोगों को भी सम्मानित करने का समिति की एक योजना है। कार्यक्रम पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक होगा। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है, जो जनपद में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। समिति के समस्त पदाधिकारी पूरी तन्मयता के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*