जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भगवानपुर क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया शातिर पशु तस्कर, कई सालों से तस्करी में है शामिल ​​​​​​​

गौ तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए काफी दिनों से पुलिस दबिश डाल रही थी।
 

आखिरकार संजय प्रसाद विश्वकर्मा को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई सालों से पुलिस को थी तलाश

गौ तस्करी के मामले में था फरार

चंदौली पुलिस द्वारा का गौ तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए काफी दिनों से पुलिस दबिश डाल रही थी।


बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में चंदौली पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर क्रॉसिंग के पास से घेराबंदी कर संजय प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र कन्हैया प्रसाद निवासी भवरही मैढ़ी थाना सैयदराजा जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया।


आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज है। इसके खिलाफ पहला मुकदमा 2015 में दर्ज हुआ था। इसके बाद 2022 और 2023 में गोवध निवारण अधिनियम के तहत तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। 


आपराधिक इतिहास


1.मुकदमा अपराध संख्या- 56/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना व जनपद चन्दौली।
2. मुकदमा अपराध संख्या-  181/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना व जनपद चन्दौली।
3. मुकदमा अपराध संख्या- 349/2015 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उप निरीक्षक  सूरज सिंह, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत प्रजापति, कांस्टेबलल राजकुमार सम्मिलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*