जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

1.71 लाख पौधे सूख गए, अब फिर से 65 लाख नए पौधे लगाने की तैयारी

पिछले साल 17 लाख 11 हजार 592 पौधे रोपे गए थे। तीन चरणों में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के पौधे लगाए गए थे।
 

वन विभाग की 37 नर्सरियों में तैयार किए गए 56 लाख पौधे

पौधरोपण के लिए 26 विभागों को सौंपा गया जिम्मा

चंदौली जिले में पिछले साल पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए 1.71 लाख पौधे सूख गए हैं। अब फिर से 26 विभागों के सहयोग से 62 लाख पौधे लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग जिले की 31 नर्सरियों में 56 लाख पौधे तैयार कर लिया है।

आपको बता दें कि मानसून आने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 62 लाख 29 हजार, 220 पौधे रोपे जाएंगे। 26 सरकारी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें वन विभाग अपने लक्ष्य 36 लाख 60 हजार 900 में से 10 लाख पौधे रोपेगा जबकि 26 लाख बीज की बोआई करेगा। इसके अलावा उद्यान विभाग एक लाख 66 हजार, कृषि विभाग दो लाख 68 हजार, राजस्व विभाग एक लाख 13 हजार, ग्राम्य विकास एक लाख 34 हजार और पंचायती राज विभाग एक लाख 37 हजार पौधे लगाएंगे।

plantation plan

बताते चलें कि वहीं, पिछले साल 17 लाख 11 हजार 592 पौधे रोपे गए थे। तीन चरणों में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के पौधे लगाए गए थे। पानी न मिलने और देखरेख के अभाव में एक लाख 71 हजार 159 पौधे सूख गए।

तीन हजार पेड़ कटे-
जिले में 77 हजार 400 हेक्टेयर में हरियाली फैली है। लेकिन पड़ाव से पचफेड़वा और सैदपुर से सकलडीहा तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान तीन हजार से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है। अब यहां पेड़ कब  और कैसे लगेंगे या उनका भविष्य क्या होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

डीएफओ साहब का है दावा-
चंदौली जिले के वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पौधरोपण की पूरी तैयारी कर ली गई है। । जिले की 31 नर्सरियों में 35 प्रजातियों के 56 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। गड्ढों की खोदाई भी कर ली गई है। जुलाई के पहले सप्ताह में अभियान शुरू होगा। अबकी बार अधिक से अधिक पौधे बचाने की तैयारी की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*