जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

PM Kisan Nidhi: चंदौली में आ गई किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के 2 लाख किसानों के खाते में पहुंचा पैसा धनराशि, आप भी करिए चेक

30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, चंदौली के 203650 किसानों के खाते में पहुंची राशि, पीएम मोदी ने गुजरात बनासकांठा से ट्रांसफर किया, KVK में लाइव प्रसारण।

 
 

चंदौली में किसान सम्मान निधि आई

 203650 किसानों को मिली किस्त

 PM किसान 24वीं किस्त जारी

 बनासकांठा से पीएम ने ट्रांसफर किया

 KVK में लाइव प्रसारण कार्यक्रम

चंदौली जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त किसानों के खाते में आ गई है। चंदौली जिले के 203650 किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। किसानों के खाते में सीधे धनराशि ट्रांसफर की गई है।

आपको बता दें कि दिनांक 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त प्रधानमंत्री जी सुबह 10:30 बजे बनासकांठा (गुजरात) से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की गई। जिसमें जनपद चंदौली के कुल 203650 किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई।

pm-kisan-24th-installment-203650-farmers-amount-credited

इस अवसर पर जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र तथा समस्त विकास खंड एवं समस्त ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। किसान भाइयों ने बड़े उत्साह के साथ पीएम मोदी का संबोधन सुना और योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली।

कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुशील सिंह, प्रतिनिधि माननीय विधायक सैयदराजा, श्री मनोज कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। श्री सुशील सिंह, प्रतिनिधि माननीय विधायक सैयदराजा जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त किसानों को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और यह योजना किसानों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।

pm-kisan-24th-installment-203650-farmers-amount-credited

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला उपायुक्त मनरेगा चंदौली, उप कृषि निदेशक चंदौली, जिला कृषि अधिकारी चंदौली, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंदौली, डॉ नरेंद्र रघुवंशी अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली, वृक्षबंधु डॉ परशुराम सिंह, डॉ जयप्रकाश एवं डॉ रितेश गंगवार केवीके वैज्ञानिक, श्री हिमांशु शेखर राय वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, श्री मान सिंह अवर अभियंता, श्री अरुण कुमार यादव विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विभाग, श्री रिपुसूदन पांडेय समाजसेवी, श्री सुनील मौर्य, श्री पत्तन मौर्य, श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री अशोक सिंह व अन्य प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

किसानों ने बताया कि सम्मान निधि की राशि से उन्हें खेती-किसानी में काफी मदद मिलती है। बीज, खाद और अन्य जरूरतों के लिए यह राशि समय पर मिल जाती है। जिले के 2 लाख से अधिक किसानों के खाते में राशि पहुंचने से किसानों में खुशी का माहौल है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपने बैंक खाते चेक कर लें। अगर किसी किसान के खाते में राशि नहीं आई है तो वह कृषि विभाग या अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर संपर्क कर सकता है। e-KYC और भूलेख सत्यापन पूरा होना जरूरी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*