जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इसे कहते है इंसानियत, परिवर्तन सेवा समिति के सदस्यों ने की बेटी की शादी के लिए एक गरीब परिवार की मदद

परिवर्तन सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नियामताबाद ब्लॉक के एक गांव में पहुंच कर बेटी की शादी के लिए परिजनों की मदद की। बेटी का पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं।
 

चंदौली जिले में परिवर्तन सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नियामताबाद ब्लॉक के एक गांव में पहुंच कर बेटी की शादी के लिए परिजनों की मदद की। मदद के लिए परिजनों ने संस्था को धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि परिवर्तन सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नियामताबाद ब्लॉक के एक गांव में पहुंच कर बेटी की शादी के लिए परिजनों की मदद की। बेटी का पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। बेटी की शादी तय करने के बाद उनकी माताजी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गईं। इस वजह से इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया। वह इस दुनिया में नहीं रही। इसके कारण घर में पैसे की तंगी हो गई। जब जानकारी परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल को हुई तब समिति के सदस्य घर जाकर सहयोग किए।

इस मौके पर गुरदीप सिंह, एस फाजिल, ज्ञानचंद्र जायसवाल, निखिल गुप्ता, संदीप सिंह, विवेक विश्वकर्मा मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*