जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रोजेक्ट अलंकार योजना से संवर रहा सैयदराजा का नेशनल इंटर कॉलेज, बेहतर होगी पठन-पाठन की व्यवस्था ​​​​​​​

चंदौली जिले में  माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का कायाकल्प कराया जा रहा है।
 

अलंकार योजना के तहत हो रहा दूसरी मंजिल का निर्माण

कॉलेज में पढ़ते हैं 2600 छात्र-छात्राएं

सरकार की मदद से अच्छी हो जाएगी बिल्डिंग

चंदौली जिले में  माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का कायाकल्प कराया जा रहा है। इस योजना के तहत दूसरी मंजिल का निर्माण सहित अत्याधुनिक कक्षाओं के निर्माण के साथ ही लाइब्रेरी और प्रयोगशाला की भी सूरत बदली जाएगी। वही विद्यार्थियों के बैठने से लेकर खेल की भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।


आपको बता दें कि शासन की प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले में सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का चयन किया गया है। यहां कॉलेज के भवनों को सुधारने के साथ ही दूसरी मंजिल पर कक्षाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसे मार्च तक बनाकर तैयार किया जाना है। भवन तैयार होने के बाद अगले सत्र अप्रैल से शुरू होने वाली कक्षाओं को इसमें संचालित किया जाएगा। डिजिटल ब्लैक बोर्ड से लेकर प्रोजेक्टर की सुविधा दिए जाने की योजना है। दूसरी मंजिल पर छह नए कमरों का निर्माण के साथ ही विद्यार्थियों को बैठने के लिए टेबल, बेंच सहित खेल मैदान, पेयजल, शौचालय की सुविधा होगी।


कॉलेज में पढ़ते हैं 2600 छात्र-छात्राएं


बिहार बार्डर पर संचालित नेशनल इंटर कॉलेज में कला और विज्ञान वर्ग की पढ़ाई इंटर तक होती है। कक्षा छह से बारहवीं तक कॉलेज में चालू सत्र में तकरीबन 2600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। ग्रामीण क्षेत्र का कॉलेज होने के कारण काफी संख्या में यहां बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय का कायाकल्प होने के बाद यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत और सुविधाएं बढ़ जाएंगी।


इस सम्बंध में डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार योजना से सैयदराजा स्थित नेशन इंटर कालेज का कायाकल्प कराया जा रहा है। वहां सुविधाएं बढ़ने से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पठन-पाठन में काफी आसानी होगी।

                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*