जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रबीउल अव्वल का दिखा चांद, 28 सितंबर को मनाया जाएगा मिलादुन्नबी

शनिवार की शाम  रबी-उल अव्वल चांद नजर आने के बाद मुस्लिम बहुल मोहल्लों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौलाना मंसूर आलम नोमानी ने बताया कि हर मुसलमान को हजरत की सुन्नतों पर अमल करना चाहिए।
 

चंदौली जिले में रबी-उल-अव्वल का चांद  शनिवार की शाम नजर आने के बाद मुस्लिम  मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। वही मौलाना मंसूर आलम नोमानी ने बताया कि 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाया जाएगा।


आपको बता दें कि ईद-ए मिलाद जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहते हैं। इस वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल. के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को होता है। शनिवार की शाम  रबी-उल अव्वल चांद नजर आने के बाद मुस्लिम बहुल मोहल्लों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौलाना मंसूर आलम नोमानी ने बताया कि हर मुसलमान को हजरत की सुन्नतों पर अमल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि  हजरत मोहम्मद सल्ल. का जन्म मक्का शहर में 570 ईसवी को हुआ था। इसी याद में ईद मिलाद उन्नबी पर्व मनाया जाता है। हजरत मुहम्मद सल्ल. हमारे आखिरी नबी हैं। उनका जन्मदिन हम सबके दिलों में ऊंचा मुकाम रखता है। उनके जन्मदिन मनाने के लिए मिलाद की महफिल, कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी, नात ख्वानी आदि पहली रबी-उल अव्वल से शुरू हो चुका है।


मौलाना ने कहा कि उनका जन्मदिन मनाने के साथ साथ हर मुसलमान को चाहिए कि उनकी जीवनी पढ़े और उनकी सुन्नतों पर अमल करे। हजरत मोहम्मद सल्ल. ने गरीबों, दीन दुखियों से लिए जीवन जिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*