जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

15-16 फरवरी के बीच चंदौली आएंगे राहुल गांधी, न्याय यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15-16 फरवरी को चंदौली जिले में आ सकती है। यात्रा के आगमन को लेकर यात्रा टीम के साथ रूट एवं कार्यक्रम रूट एवं कार्यक्रम स्थल को तय किया गया
 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में स्वागत की तैयारी

नौबतपुर में विशाल जनसभा का प्लान

यात्रा का रूट व कार्यक्रम स्थल हुआ फाइनल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15-16 फरवरी को चंदौली जिले में आ सकती है। यात्रा के आगमन को लेकर यात्रा टीम के साथ रूट एवं कार्यक्रम रूट एवं कार्यक्रम स्थल को तय किया गया, ताकि कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा सके।
 
इसके बाद जिला कार्यालय चन्द्रा  त्रिपाठी भवन में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव  सुश्री सरिता पटेल, जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान व लोकसभा चंदौली के कोऑर्डिनेटर राजेश द्विवेदी जी उपस्थित रहे। 

बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है। एक ऐतिहासिक यात्रा है। यह न्याय यात्रा महिलाओं, श्रमिकों युवाओं को हक दिलाने के लिए निकाली जा रही है। यह यात्रा मध्य फरवरी में नौबतपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकती है। यहां पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष  अजय राय जी को झंडा देकर यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराई जाएगी और नौबतपुर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

rahul gandhi bharat jodo nyay yatra meeting

इस यात्रा के लिए चंदौली के सभी कांग्रेस के साथी पूरी तन मन धन के साथ तैयार हैं। अपने नेता के आगमन होने पर काफी उत्साहित हैं। इस इस बैठक में मुख्य रूप प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, विजय त्रिपाठी, मधु राय, आनंद शुक्ला, नारायण मूर्ति ओझा, डॉ रामअधार जोसेफ, प्रताप नारायण पांडेय, शीतला राय ,प्रदीप मिश्रा, गंगा प्रसाद, भवानी शरण सिंह, टी आर दिनकर,रीना, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी, बाबा गोंड, कुलदीप वर्मा, सत्येंद्र उपाध्याय, कमलेश संत, इंद्रजीत मिश्रा, रामसुमेर राम, श्रीकांत पाठक, गुलाब राम,राजकिशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शशि नाथ उपाध्याय ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*