जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे राजेश पति त्रिपाठी

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों ने अपनी समस्याएं भी राजेश पति त्रिपाठी के साथ शेयर कीं और कहा कि उनके परिजनों ने देश को आजाद कराने की लड़ाई में संघर्ष किया है तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है और उनके परिवारीजनों के प्रति सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
 

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों का सम्मेल

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए राजेश पति त्रिपाठी

सम्मान की लड़ाई में सदा साथ रहने की घोषणा

चंदौली जिले के सैयदराजा शहीद स्मारक परिसर में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों ने एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश पति त्रिपाठी शामिल हुए। राजेश पति त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके परिजनों और अतिथियों का स्वागत किया तथा उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

rajesh pati tripathi

 इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य यह था कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को भी सम्मान मिलना चाहिए। इस सम्मान की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। तभी सही तरीके से सम्मान हासिल कर पाएंगे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों ने अपनी समस्याएं भी राजेश पति त्रिपाठी के साथ शेयर कीं और कहा कि उनके परिजनों ने देश को आजाद कराने की लड़ाई में संघर्ष किया है तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है और उनके परिवारीजनों के प्रति सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए हम सभी लोगों को एकजुट होकर उन परिवारों को संरक्षित करना है और उन्हें सम्मान देना है।

 इस दौरान राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों को सम्मान देना जरूरी है और हमारा परिवार पहले भी उनका सम्मान करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी, उसके लिए वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के साथ खड़े हैं।
 

राजेश पति त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सुख दुख में  हमेशा हम उनके साथ रहेंगे । उनकी लड़ाई लड़ने के लिए हमें जो भी कदम उठाना पड़ेगा उसके लिए वह तैयार हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों का अपमान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

   इस बैठक में  रजनीकांत पाण्डेय , रामानंद यादव, मुनीर खान, तौफीक खान, धनंजय सिंह, बैजनाथ सिंह, मधु राय, टुनटुन राय, संजय तिवारी, श्रीराम यादव, शक्ति सिंह, राघवेंद्र मौर्य, सैयद अंसारी, जुगल किशोर, अख्तर अंसारी, भूपेंद्र सिंह, शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद पांडेय व  संचालन दुर्गादत्त त्रिपाठी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*