जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में रंगोली व कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हे हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा। यह काफी आकर्षक और मनमोहक थी।
 

चंदौली जिले में दीपावली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी रहे।

Rangoli and Painting Competition

बताया जा रहा है कि रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हे हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा। यह काफी आकर्षक और मनमोहक थी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर फूलों के साथ साथ दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया।

Rangoli and Painting Competition

इस  दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह आयोजन दिवाली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के  स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए किया  गया है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है।

Rangoli and Painting Competition

रंगोली प्रतियोगिता के इस मौके पर स्कूल के  प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी और विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से  छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धनतेरस व दीपावली की शुभकामना संदेश भी दिया।

इस मौके पर प्रिंसिपल अरविंद मिश्रा, रविंद्र नारायण तिवारी, संतोष सिंह, बसंती सिंह, मंजु केशरी, सूरज पाण्डेय,संगीता सिंह, वैभव त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, कमलेश्वर तिवारी, अरुण मौर्या, लवकुश मिश्रा, जेबा परवीन, सृष्टि सिंह, आरती विश्वकर्मा, प्रिया त्रिपाठी, अभिलाषा पाठक सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*