जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 74,695 मामले, कम होगा कोर्ट का बोझ

तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित किया गया।
 

जिले में दिखा लोक अदालत का असर 74,695 मुकदमे हल

2447 लघु आपराधिक मुकदमे भी निस्तारित

सभी न्यायालयों में हल हुए मामले

चंदौली जिले में आज दिनांक 9 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV चन्दौली के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। साथ ही लोक अदालत में कुल 62,947 मामलों का निस्तारण किया गया।

इसमें अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय चन्दौली, श्रीप्रकाश दूबे, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत चन्दौली,  राजेन्द्र प्रसाद विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली,  विनय कुमार सिंह- अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं0 1,  ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव,  अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) चन्दौली, श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-1 चन्दौली,  दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली,  संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन ) चन्दौली, श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सीनियर डिवीजन ) /एफ.टी.सी.चन्दौली,  विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुश्री इन्दु रानी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चन्दौली,  कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली,  रोहित पुरी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया, अम्रतांसु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया, सुश्री माधुरी यादव, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन )-प्रथम चन्दौली, सुश्री नूतन सिविल जज (जूनियर डिवीजन )/एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, सुश्री ईशा राय अपर सिविज जज (जूनियर डिवीजन )-द्वितीय चन्दौली, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री  राकेश रत्न तिवारी तथा  हरेन्द्र सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री शैलेन्द्र सिंह व  झन्मेजय सिंह उपस्थित थे।

।

तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के सभी न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित संख्या में वादों का निस्तारण किया गया--
1. श्रीमान जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार-IV, द्वारा कुल 04 इजराय वादों का निस्तारण कर रुपया
86,200/- का समझौता राशि दिलाया गया।
2. श्री अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल
24 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 88,30,400 /- का प्रतिकर दिलाया गया।
3. श्री राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 03 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 10,34,000/- दिलाया गया।
4. श्री राजेन्द्र प्रसाद विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण कर रूपया
1,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
5. श्री विनय कुमार सिंह- अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं० 1 द्वारा कुल 06 इजराय वाद निस्तारित कर रूपया 2,82,400 /- का समझौता राशि दिलाया गया।

rastriya lok adalat
6. श्री अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 03 इजराय वाद निस्तारित
किया गया।
7.श्री श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-1 चन्दौली, द्वारा कुल 138 विद्युत वाद एवं 02 अन्य वादों का निस्तारण किया गया।
8 श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 600 वादों का निस्तारण कर रूपया
4,50,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
9.श्री संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन ) चन्दौली द्वारा कुल 22 वादों का निस्तारण कर कुल
रुपया 54,71,697/- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया तथा 533 वादों का निस्तारण कर कुल
रुपया 14,050/- जुर्माना वसूल किया गया।
10 श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सीनियर डिवीजन )/एफ.टी.सी.चन्दौली द्वारा कुल 117 वादों का
निस्तारण कर रुपया 3,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
11. श्री विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, द्वारा कुल 1657 वादों का निस्तारण कर रूपया 3,41000/- जुर्माना वसूल किया गया।
12. सुश्री इन्दु रानी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चन्दौली, द्वारा कुल 02 सिविल वादों का निस्तारण कर
कुल रुपया 2,85,038/- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया तथा 1013 वादों का निस्तारण कर
कुल रुपया 7,280/- जुर्माना वसूल किया गया।

rastriya lok adalat
13. श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 1310 वादों का निस्तारण कर
24,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
14. श्री रोहित पुरी (सिविल जज जूनियर),  चकिया, द्वारा 575 वादों का निस्तारण कर रुपया 47000/- जुर्माना वसूल किया गया।
15. श्री अम्रतांसु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया, द्वारा कुल 550 वादों का निस्तारण
कर रूपया 77500/- जुर्माना वसूल किया गया।
16. सुश्री माधुरी यादव अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) - प्रथम चन्दौली, द्वारा 820 वादों का निस्तारण कर रूपया 11,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
17. सुश्री नूतन सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) /एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, द्वारा 1243 वादों का निस्तारण कर रूपया 34,300/- जुर्माना वसूल किया गया।
18. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 8637 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
19. सभी बैंकों द्वारा कुल 664 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 7,86,28000/- (सात करोड़ छियासी लाख अट्ठाईस हजार) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,69,45000/- (दो करोड़ उनहत्तर लाख
पैतालीस हजार ) नगद वसूला गया ।
20. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 62,947 मामलों का निस्तारण किया गया।
उक्त सूचना अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल द्वारा दी
गयी।

उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 10,11,330/- (दस
लाख ग्यारह हजार तीन सौ तीस) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू 57,56,735 /-
(सत्तावन लाख छप्पन हजार सात सौ पैतीस) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये
कुल मुकदमों की संख्या 74,695 जिसमे 2447 लघु आपराधिक मुकदमें शामिल है ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*