जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले से रिटायर होने वाले आधे दर्जन पुलिसकर्मियों को दी गयी विदाई

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।
 

5 उपनिरीक्षक व एक चालक रिटायर

 अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दी विदाई

सभी को महकमे की ओर से दिए गए उपहार

चंदौली जिले में आज 31 जनवरी 2023 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में भावभीनी विदायी दी गयी।

Retirement Fairwell

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Retirement Fairwell

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में निम्नांकित लोग शामिल रहे...
1-
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रहलाद सिंह
2-उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरेश पांडेय
3- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बसंत लाल
4- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गोपाल राय
5- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस हरि मिलन पाठक
6-  चालक   कृपा शंकर सिंह

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*