जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

होली पर यात्रियों की भीड़ को लेकर स्पेशल सुविधा, आज से चलेंगी रोडवेज की 25 बसें

चंदौली जिले में होली पर यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से गुरुवार से एक सप्ताह तक विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।
 

आवागमन में नहीं होगी किसी को असुविधा

चंदौली में आज से चलेंगी परिवहन निगम की 25 बसें

एक सप्ताह तक होगा विशेष बसों का संचालन

चंदौली जिले में होली पर यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से गुरुवार से एक सप्ताह तक विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। आज से अतिरिक्त बसों व फेरों को बढ़ाते हुए बसों का विशेष संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वाराणसी नगर से 25 बसों को दौड़ाया जाएगा। बड़े शहरों से जिले का रुख करने वाले यात्रियों की संख्या होली के दिनों में अधिक रहती है। 


चंदौली डिपो की सभी 129 बसों को 22 मार्च तक तक आन रूट रखा जाएगा। इसमें सिटी बसें भी शामिल हैं। स्पेशल बसों से लेकर कम दूरी के रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे की व्यवस्था की गई है। डिपो में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां से बस संचालन में चालक-परिचालकों से संवाद करते हुए रूट पर यात्रियों की संख्या को भांपा जाएगा। जरूरत के लिहाज से संबंधित रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिए जाने का प्रविधान कर दिया गया है।


 बुधवार को होली स्पेशल बसें चकिया, नौबतपुर आदि स्टेशनों पर भेज दी गईं। रोडवेज के चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें 10 दिन की न्यूनतम ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 350 रुपये प्रतिदिन की दर से 3500 रुपये मिलेंगे। वहीं 11 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से 4400 रुपये दिए जाएंगे। चालकों को 300 किलोमीटर बस चलाना अनिवार्य होगा।


प्रत्येक प्वाइंट पर ठहराव लेगी बस 


होली पर शहर कस्बों से लेकर मुख्य मार्गों से सटे गांव के ठहराव प्वाइंट पर बसों को रोकने की व्यवस्था विशेष संचालन के दौरान अपनाई जाएगी। यात्रियों के हाथ देने पर बस को रोकने व सवारी को ले जाने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए गए हैं। शिकायत को लेकर चेताया भी गया है। 


इस सम्बंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आज से होली के मद्देनजर बसों का विशेष संचालन कराया जाएगा। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं, वहीं कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*