जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, 3 युवकों पर FIR दर्ज

चंदौली के मरूई गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोपों से हड़कंप मच गया है। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 

चंदौली सैयदराजा थाना क्षेत्र मामला

मरूई गांव युवती केस दर्ज

तीन युवकों पर एफआईआर कार्रवाई

धर्म परिवर्तन आरोप पर जांच

युवती की जल्द बरामदगी प्रयास

चंदौली जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरूई गांव में एक युवती को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना के बाद से ही गांव के लोगों में काफी चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

भाई की तहरीर पर 3 पर FIR दर्ज
मामले में पीड़ित युवती के भाई राजकुमार शर्मा पुत्र परमेश्वर शर्मा ने सैयदराजा थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनके नाम आयाम अंसारी उर्फ बाबूजान, जीरजीस अंसारी और सद्दाम अंसारी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस की टीमें अब मामले की गहनता से पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे कदम उठाए जा रहे हैं।

धर्म परिवर्तन के आरोपों की भी जांच जारी
स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों की जांच साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

पुलिस का क्या कहना है?
सैयदराजा थाना प्रभारी ने बताया कि लापता युवती की सुरक्षा और उसकी जल्द से जल्द बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। युवती को सुरक्षित ढूंढ निकालने के बाद बयानों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*