चंदौली में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर 20 हजार और बैग उड़ा ले गए उचक्के
बिहार से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे परिवार की कार से चंदौली के सैयदराजा में उचक्कों ने शीशा तोड़कर 20 हजार रुपये, मोबाइल और बैग पार कर दिए। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विंध्याचल जा रहे परिवार से चोरी
रेस्टोरेंट के बाहर कार का शीशा टूटा
20 हजार नकद और मोबाइल चोरी
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए उचक्के
सैयदराजा पुलिस कर रही मामले की जांच
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिहार से एक ही परिवार के कुल पांच लोग कार से विंध्याचल धाम दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सभी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटिया ग्रामसभा के पास स्थित आराध्या रेस्टोरेंट पर रुके। परिवार के सदस्य कार को बाहर पार्क करके चाय-नाश्ता करने के लिए ऊपर बने रेस्टोरेंट में चले गए।

घात लगाए उचक्कों ने कार को बनाया निशाना
परिवार जैसे ही चाय-नाश्ता करने ऊपर गया, पहले से घात लगाए उचक्कों ने मौका पाकर खड़ी कार पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पलक झपकते ही कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखे दो बैग, करीब 20 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से तुरंत नौ दो ग्यारह हो गए।

शीशा टूटा देख उड़े परिवार के होश
चाय-नाश्ता खत्म करके जब परिवार के लोग नीचे कार के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कार का शीशा चकनाचूर पड़ा था और अंदर रखा सामान तितर-बितर था। जब उन्होंने बैग और मोबाइल देखा तो वे गायब मिले। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत घटना की सूचना सैयदराजा थाना पुलिस को दी।
विंध्याचल जा रहे परिवार से चोरी
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) August 6, 2026
रेस्टोरेंट के बाहर कार का शीशा टूटा
20 हजार नकद और मोबाइल चोरी
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए उचक्के
सैयदराजा पुलिस कर रही मामले की जांच@Uppolice @chandaulipolice @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi pic.twitter.com/JosxxD1v8A
सीसीटीवी में कैद हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो उसमें दो युवक कार का शीशा तोड़कर सामान निकालते दिखाई दिए। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार भी नजर आ रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाश बाइक से आए थे। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों के भागने के रास्ते खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








