जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

रेलवे ट्रैक से 696 लीटर शराब पकड़ने वाली सैयदराजा पुलिस और RPF टीम को DFCCIL ने दिया 10 हजार का इनाम

चंदौली के सैयदराजा में भारी मात्रा में अवैध शराब और बियर की खेप पकड़ने वाली पुलिस व आरपीएफ टीम की बड़ी सराहना हुई है। डीएफसीसी के जीएम अतुल कुमार ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र और टीम को 10 हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
 

18 मई को पकड़ी गई थी 696 लीटर अवैध शराब

नौबतपुर अंडरपास रेलवे लाइन के पास से हुई थी बरामदगी

जीएम अतुल कुमार ने सैयदराजा पुलिस टीम को दिया इनाम

सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र हुए सम्मानित

आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर की गई थी सख्त कार्रवाई

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को बड़ी सफलता मिली थी। 18 मई 2026 को सैयदराजा पुलिस और आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने नौबतपुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन (DFCCIL DN LINE, Km No 93/32-93/34) से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की थी।

28 पेटी देशी शराब और 37 पेटी बियर हुई थी बरामद
इस छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 28 पेटी देशी शराब (ब्लू लाइम देशी मसाला, कुल 1260 फ्रूटी/252 लीटर) और 37 पेटी किंगफिशर बियर (कुल 888 केन/444 लीटर) जब्त की थी। कुल मिलाकर 696 लीटर अवैध शराब और बियर बरामद कर सैयदराजा थाने पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

DFCCIL के मुख्य महाप्रबंधक ने दिया 10 हजार का इनाम
पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की इस मुस्तैदी और शानदार कार्रवाई से खुश होकर पूर्वी डीएफसीसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मुख्य महाप्रबंधक (GM) अतुल कुमार ने टीम की सराहना की। उन्होंने 4 सितंबर 2026 को सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उनकी हमराह टीम और रेलवे पुलिस टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*