जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

समाजवादी महिला सभा की समीक्षा मीटिंग, भाजपा सरकार पर लगे गंभीर आरोप

स सरकार में हद से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। यह सरकार महिला विरोधी हैं। सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम किया। 
 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जमकर तारीफ

महिलाओं को हक और सम्मान के लिए सपा को मजबूत करें

रीबू श्रीवास्तव ने महिलाओं से की अपील


चंदौली जिले में समाजवादी महिला सभा जनपद चन्दौली के संगठन की समीक्षा बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की उपस्थिति में जिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता सम्पन्न हुयी। तत्पश्चात् महिला संगठन के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री रीबू श्रीवास्तव का माला पहनाकर स्वागत किया। 

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा है कि पूरे प्रदेश के हर जिले में महिला बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि महिलाओं को हमेशा डर लगा रहता है कि घर से निकलते ही वह घर सही सलामत पहुंचेंगी कि नहीं। इस सरकार में हद से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। यह सरकार महिला विरोधी हैं। सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम किया। 

Samajwadi Mahila Sabha Meeting

रीबू ने कहा कि आज  महंगाई चरम सीमा पर है।  महिलाएं घर चलाती हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इस महंगाई के कारण अगर कुछ हुआ है तो महिलाओं का घर का बजट खराब हुआ है। आज गैस सिलेंडर के दाम चरम सीमा पर है। खाद्य सामग्री के रेट आसमान को छू रहे हैं। किस प्रकार से महिलाएं अपने घर को चलाएं यह बहुत मुश्किल हो रहा है। मिट्टी का तेल, महिला पेंशन दमनकारी सरकार के द्वारा बंद कर दी गई है। मातृशक्ति को आगे आना होगा और अपने हक और अधिकार की लड़ाई को लड़ना पड़ेगा। इसमें जहां भी आवश्यकता पड़ेगी पार्टी हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं के साथ जनपद में कई एक घटनाएं घटीं, लेकिन पीड़ित महिलाओं को इंसाफ नहीं मिला। सरकार में बैठे लोग सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं। जबकि माननीय अखिलेश यादव की सरकार थी, तो तमाम गरीब मज़दूर महिलाओं के विकास लिए समाजवादी पेंशन, 102 एम्बुलेंस, छात्र छात्राओं के लिए लैपटॉप, हॉस्पिटलों में निःशुल्क दवा इत्यादि योजनायें चलाई जा रही थीं। वह सब बन्द पड़े हैं। इसलिए हम सब महिलाओं को सचेत रहने की जरूरत है। 

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बदलने की जरूरत है। बैठक में पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल उर्मिला चौहान, रिंकू तिवारी, आशा चौहान, पूनम चौहान, सोनी यादव, प्रिया देवी, स्वेता पटेल, जानकी यादव, कोमल सिंह, सरिता मौर्या, नंदिनी देवी, जिज्ञासा यादव इत्यादि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आशा विश्वकर्मा ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*