जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा की नीतियों से परेशान है जनता, 2027 में उखाड़ फेंकेगी सरकार

सैयदराजा विधानसभा के बरहन गांव में सपा के नेताओं ने पीडीए पंचायत का आयोजन किया और कहा कि सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा तैयार है।
 

प्रभु नारायण सिंह यादव व मनोज सिंह ने ललकारा

सपा सरकार के गिनाये काम

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

2027 के लिए एकजुट होने की अपील 
 

चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा के बरहन गांव में सपा के नेताओं ने पीडीए पंचायत का आयोजन किया और कहा कि सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा तैयार है। इसमें सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। 


कमालपुर क्षेत्र के बरहन गांव में दलसिंगर राम की अध्यक्षता में सोमवार के दिन पीडीए  की कार्यक्रम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। 


सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के संविधान की रक्षा और सभी वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू  ने कहा कि पीडीए पंचायत के माध्यम से अखिलेश यादव का यह स्पष्ट संदेश है कि सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है। मनोज सिंह ने अपने कार्यकाल में किए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहां कि हमारी सरकार थी तब गांव के विकास के लिए बरहन गांव को जनेश्वर मिश्र गांव व सितलपुरा को लोहिया गांव कराकर गांव का चौमुखी विकास किया गया। फिर सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी एवं सेना भर्ती कराने की बात दोहरायी। 


वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति रमेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। मंगल कवि ने गीत के माध्यम से कहा कि मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गौशालाएं तो बनाई गईं, लेकिन उचित व्यवस्था के अभाव में पशुओं को रख रखाव नहीं हो रहा है।


 विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण यादव ने कहा कि देश के लिए बाबा साहब ने आपने परिवार की क़ुरबानी दे दीं। ऐसे पुरुष पर सदन में देश के गृह मंत्री द्वारा अभद्र टिपणी करना देश के लिए दुर्भाग्य है। आठ सालो से भ्रम पैदा कर  सरकार योजनाओं का लाभ श्रमिकों नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने कहा कि भाजपा के विरोध में सारे दल पीडीए के बैनर तले इकट्ठा हो रहे हैं। अब दिन दूर नहीं है कि सत्ताइस में जनता झूठों को खदेड़ कर सपा व अन्य दल मिलकर (पीडीए) की सरकार बनाएगी। 

 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव, महिला जिलाध्यक्ष महिला गार्गी पटेल, डॉक्टर बिरेंद्र बिन्द, दया राम यादव, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक संघ हरदेव मौर्य, मंगल कवि, रामजन्म राम, मिडिया प्रभारी अवधेश राय, सेक्टर प्रभारी रवि यादव, कार्यक्रम संयोजक जगमेंद्र यादव, सिविल बार अध्यक्ष सकलडीहा अशोक यादव, मैनेजर गोंड सहित अन्य लोग शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*