जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में महिला सशक्तिकरण के लिए 'संकल्प' अभियान शुरू

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन और वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों ने गाँव की महिलाओं और पुरुषों को केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। 
 

10-दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू

सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में दी जानकारी

चंदौली जिले महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित 'संकल्प' हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत चंदौली जिले में एक 10-दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन, 2 सितंबर 2025 को, जिले के मवैया गाँव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। साथ ही, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Sankalp campaign

सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
अभियान के पहले दिन की थीम "सभी महिला-केंद्रित योजनाओं और नीतियों पर विशेष जागरूकता और क्षमता निर्माण सत्र" थी। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन और वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों ने गाँव की महिलाओं और पुरुषों को केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। 

Sankalp campaign

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती रागिनी सिंह (डीएमसी) और जेंडर स्पेशलिस्ट रंजना श्रीवास्तव ने महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और वन स्टॉप सेंटर स्पॉन्सरशिप योजना जैसी योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी जानकारी दी गई।

Sankalp campaign

महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हेल्पलाइन नंबर, जैसे महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन, के बारे में भी बताया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय कुमार, उनके प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल सहित कई ग्रामीण और महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*