जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा ने सतीश कुमार मिश्रा को बनाया सह मीडिया प्रभारी, लोकसभा चुनाव में देखेंगे काम

चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए सतीश कुमार मिश्रा को सह  मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
 

 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा की दी गयी जिम्मेदारी

सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय ने दी बधाई

मीडियो से तालमेल कर खबरों का करेंगे आदान-प्रदान

 

चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए सतीश कुमार मिश्रा को सह  मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा एवं जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।


 
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्य को सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि सतीश कुमार मिश्रा को  सह मीडिया प्रभारी इसलिए बनाया गया है, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में मीडिया के दायित्व का अच्छी तरह निर्वहन किया जा सके।

satish kumar mishra


 
वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जिले के सांसद तथा भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने इस नए दायित्व मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छे कार्य किए जाएं तो भारतीय जनता पार्टी उनके उत्साह वर्धन के लिए नए दायित्व देकर उन्हें संगठन के मजबूत करने के साथ-साथ उनके दायित्वों को निभाने का एक मौका भी देने का कार्य करती है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*