जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सुरक्षा जांचने के लिए पुलिस का अभियान, कई बैंकों की ताबड़तोड़ चेकिंग

चंदौली जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
 

  चंदौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहा सघन चेकिंग अभियान

बैंकों में हो रही जांच

गाड़ी के नंबर प्लेट और बॉर्डर पर चेकिंग का भी काम जारी

चंदौली जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व व्यक्ति, वस्तु, वाहनों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। बिना नंबर प्लेट व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है । बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी व्यवस्था परखी जा रही है।

 Security Chandauli Police

इसी क्रम चंदौली में स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 

 Security Chandauli Police

अभियान के क्रम में समस्त थाना क्षेत्र व थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक व पोस्ट ऑफिस व ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। 

 Security Chandauli Police

चेकिंग के दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही, शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग किया जा रहा है। 

 Security Chandauli Police

बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया ।

                                                                                                                                                                           Bank                                                                                                                                                

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*