जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम

चंदौली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर निधि से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 

सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

350 जरूरतमंद महिलाओं को मिला सिलाई मशीन

दर्शना सिंह बोलीं- सिलाई मशीन पाकर महिलाएं होंगी सशक्त 

चंदौली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर निधि से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने किया। 


 

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि सिलाई मशीन के वितरण से हमारे समाज की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इस मौके पर 350 जरूरतमंद महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। 

उन्होने कहा कि घर के कामकाज के साथ ही सिलाई कढ़ाई करने से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी। इससे वह परिवार को चलाने में अपने दायित्वों का आसानी से निर्वहन कर सकेंगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

इस अवसर पर मुख्य रुप से राजीव दीक्षित, जसवंत सिंह, सुजीत जायसवाल, धीरज सिंह, अशोक गिरी आदि उपस्थित थे। संचालन जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*