शिवॉय हॉस्पिटल में अब जनरल सर्जरी और एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक उपचार की सुविधा उपलब्ध, डॉ. बलबोध सिंह करेंगे सर्जरी
शिवॉय हॉस्पिटल चंदौली में जनरल सर्जरी
डॉ बलबोध सिंह वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन
दूरबीन द्वारा पित्त की पथरी का ऑपरेशन
दूरबीन विधि से हर्निया और अपेंडिक्स सर्जरी
पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पास
चंदौली जिले के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी खबर सामने आई है। शहर में स्थित शिवॉय हॉस्पिटल में अब हड्डी, जोड़, गठिया और नस के बेहतर इलाज के साथ-साथ जनरल सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं भी शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को बेहतर सर्जिकल परामर्श एवं उपचार देने के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। यह जानकारी शिवॉय हॉस्पिटल के संचालक और हड्डी, जोड़, गठिया और नस के विशेषज्ञ डॉ. संजय त्रिपाठी ने दी है।
वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बलबोध सिंह देंगे सेवाएं
अस्पताल में 10 वर्ष से अधिक का वृहद अनुभव रखने वाले वाराणसी के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बलबोध सिंह (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल को 'जनरल एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सेंटर' के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ मरीजों को आधुनिक तकनीकों द्वारा सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
दूरबीन विधि से इन प्रमुख बीमारियों का होगा इलाज
अस्पताल में दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक द्वारा पित्त की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स और पाइल्स (फिस्टुला) के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा मोटापा घटाने की सर्जरी, स्तन में गांठ का ऑपरेशन, आंतों में रुकावट या फटने का ऑपरेशन तथा सभी प्रकार की पेट से जुड़ी जटिल सर्जरीज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है।
कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के समीप स्थित है सेंटर
शिवॉय हॉस्पिटल में सर्जरी से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। यह अस्पताल चंदौली में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के बगल में 50 मीटर आगे (पूरब दिशा में), जी० टी० रोड पर स्थित है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







