जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बांटे स्मार्ट फोन, बोले- इसका करें सकारात्मक उपयोग

भाजपा नेता ने कहा कि आज के समय में शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिस माध्यम से विद्यार्थी अपना भविष्य तय करता है। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास करता है। शिक्षा एक अमूल्य निधि है।
 

दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में  स्मार्ट फोन्स का वितरण

विद्यालय के 82 मेधावी छात्राओं को मिले स्मार्ट फ़ोन

योगी सरकार को देनी चाहिए ऐसी योजनाओं के लिए बधाई

चंदौली जिले में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट बांटे जाने का सिलसिला जारी है। आज बबुरी क्षेत्र के दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में  स्मार्ट फोन्स का वितरण किया गया है। विद्यालय के 82 मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन दिया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी उपस्थित रहे।

छात्राओं को फोन वितरण के बाद भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि स्मार्ट फोन का सही दिशा में उपयोग करें। वर्तमान सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है। साथ ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए वितरण कर रही है।  इस तरह की योजनाएं वर्तमान समय में अनिवर्यता है। सरकार इस दिशा में आगे भी प्रतिबद्ध रहेगी।

smartphones to girl

भाजपा नेता ने कहा कि आज के समय में शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिस माध्यम से विद्यार्थी अपना भविष्य तय करता है। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास करता है। शिक्षा एक अमूल्य निधि है। केन्द्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार ऐसी योजनाओं के लिए सरकार विद्यार्थियों के लिए सदैव तत्पर है। भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी पहल के लिए योगी सरकार की तारीफ करनी चाहिए, क्योंकि यह पढ़ने लिखने वालों के लिए प्रोत्साहन योजना है।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, डॉ शंभूनाथ गोंड, शशांक सिंह, प्रशांत सिंह, अविनाश सिंह, कार्तिकेय सिंह, पुष्पशंकर पाण्डेय, अजहरुद्दीन, शिवाजी तिवारी, दीपमाला गुप्ता, बबिता गुप्ता, गायत्री सिंह, चांदनी सिंह, हरिवंश तिवारी,हिमांशु नारायण त्रिपाठी, मोनू पाण्डेय, कामेश्वर तिवारी, सूरज पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*