जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

घर के पीछे खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को जहरीले सांप ने डसा, वेंटिलेटर पर इलाज जारी

चंदौली के समीप कर्मनाशा गांव में सांप के काटने से डेढ़ वर्षीय मासूम आरुष की हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लौटाईं, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

 
 

चंदौली में मासूम को सांप ने डसा

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया सीपीआर

वेंटिलेटर पर मासूम की चल रही सांसें

डॉक्टरों की तत्परता से जगी नई आस

कर्मनाशा गांव में फैली अफरा-तफरी

चंदौली जिले के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कर्मनाशा गांव में अपने घर के पीछे खेल रहे महज डेढ़ साल के मासूम आरुष कुमार को एक बेहद जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

घर के पीछे खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को डेढ़ वर्षीय आरुष घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों या आसपास छिपे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। बच्चे के रोने और उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों को अनहोनी का अहसास हुआ। खोजबीन करने पर परिजनों को वहां सांप दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों ने मौके पर ही मार डाला।

डॉक्टरों ने सीपीआर देकर लौटाईं सांसें
बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तुरंत कमलापति जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही मासूम की सांसें लगभग थम चुकी थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और बच्चे को सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे की सांसें वापस लौट आईं।

वेंटिलेटर पर जारी है मासूम का इलाज
डॉक्टर राहुल के अनुसार, बच्चे को फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। भले ही प्राथमिक उपचार और सीपीआर के बाद उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। डॉक्टरों की विशेष टीम मासूम की पल-पल निगरानी कर रही है और परिजनों को उम्मीद है कि बच्चा जल्द स्वस्थ हो जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*