जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सोनू किन्नर ने डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को दिया समर्थन, मंच से बोलीं- कंधे से कंधा मिलाकर करना है काम

चंदौली जिले की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने का फैसला किया है।
 

नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने भाजपा को किया समर्थन

प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने किया स्वागत

लोकसभा चुनाव के बाद विकास के लिए साथ देने का वादा

साधना सिंह ने माला पहना कर किया स्वागत
 

चंदौली जिले की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने का फैसला किया है। नामांकन के पहले तैयार किए गए मंच पर सोनू किन्नर की मौजूदगी से भारतीय जनता पार्टी के लोग उत्साहित नजर आए और कहा कि अबकी बार भाजपा की जीत और अधिक पक्की हो गई है।


चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की नगर पालिका की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को समर्थन देने के साथ-साथ उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का भी मंच से घोषणा की। वहीं राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने माला पहनाकर मंच पर सोनू किन्नर का स्वागत किया।


 बता दें कि भाजपा के प्रत्याशी को मात देने के बाद अब भाजपा को ही विजयी बनाने के लिए किन्नर समाज की प्रतिनिधित्व करने वाली सोनू किन्नर खुद भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को अपना आशीर्वाद व समर्थन देने का ऐलान किया गया और मंच से घोषणा भी कि अब हम लोग भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।


सोनू किन्नर के मंच पर आने के बाद उनका अभिनंदन और स्वागत भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा किया गया और नामांकन के बाद सोनू किन्नर द्वारा भाजपा की सदस्यता भी लेने की बात चर्चा में आने लगी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*