चंदौली में पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, फरियादियों को मिला भरोसा
पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
फरियादियों की शिकायतों पर मिला त्वरित आश्वासन
कुल 23 प्रार्थना पत्र पहुंचे पुलिस अधीक्षक तक
चंदौली जिले में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया। इसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
आपको बता दें कि जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और फरियादियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चंदौली पुलिस की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक नागरिक से शिष्ट और विनम्र व्यवहार किया जाए। हर आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण-दोष के आधार पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन में कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद से संबंधित 1, पारिवारिक विवाद से जुड़े 5 और अन्य प्रकार के 17 मामले शामिल थे। सभी शिकायतों पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना की और कहा कि जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों से पुलिस पर जनता का भरोसा मजबूत होता है। इससे आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शीर्ष अधिकारी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








