जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SP आदित्य लांग्हे ने ली परेड की ली गई सलामी, शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर दिया जोर

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को शस्त्रों की साफ-सफाई, खोलने और जोड़ने का अभ्यास करवा कर उनकी युद्धक क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया।
 

साप्ताहिक शुक्रवार परेड का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण

जवानों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए लगवाई गयी दौड़

यूपी 112 कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन चंदौली में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए परेड के बाद दौड़ करवाई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का भी निरीक्षण किया और सभी आपातकालीन उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी यूपी 112 को आदेश दिए कि पीआरवी वाहनों और उनके उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और कर्मी सतर्क रहते हुए आमजन की सुरक्षा व सेवा में तत्पर रहें।

SP Chandauli

बताते चलें कि परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को शस्त्रों की साफ-सफाई, खोलने और जोड़ने का अभ्यास करवा कर उनकी युद्धक क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, निर्माणाधीन भवन और परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया गया। शस्त्रागार प्रभारी को निर्देश दिए गए कि शस्त्रों की सफाई पर ध्यान दें और गार्ड कमांडरों के रजिस्टर नियमित रूप से जांचें।

SP Chandauli

परेड निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) आकांक्षा गौतम, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण और अभ्यास से जवान शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बने रहते हैं और नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा में और अधिक प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

SP Chandauli

इस साप्ताहिक परेड से पुलिस जवानों में अनुशासन, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*