चंदौली में पुलिस विभाग में फेरबदल, जानिए किसे मिला झटका और किसका हो गया प्रमोशन
SP आदित्य लांग्हे ने जिले में किया बड़ा फेरबदल
अपराध नियंत्रण को चुस्त-दुरुस्त बनाने पर जोर
पुलिसिंग को और पारदर्शी बनाने की कोशिश
एकबार फिर पीआरओ साहब को मिली थाने की पोस्टिंग
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार कुल छह निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि सबसे अहम बदलाव में प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ डॉ. आशीष कुमार मिश्रा को स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह दिलीप श्रीवास्तव, जो अब तक निरीक्षक अपराध थाना सैयदराजा के पद पर कार्यरत थे, उनको प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सकलडीहा बना दिया गया है।
वहीं, शरद गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर से हटाकर अपराध निरीक्षक थाना अलीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में हरिनारायण पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना शहाबगंज से हटाकर साइबर थाने का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा अतुल कुमार को थानाध्यक्ष सकलडीहा से हटाकर थानाध्यक्ष बलुआ बना दिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर तैनात अशोक कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष शहाबगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी नई तैनाती पर पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








