हर पुलिस कप्तान के पास पहुंचते हैं भूमि और पारिवारिक विवाद, आज भी 19 मामलों में दिए निर्देश
जनता दर्शन में एसपी चंदौली ने सुनी समस्याएं
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
अधिकारियों और थाना प्रभारियों से सीधे बात करके हल करने का फरमान
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए पुलिस कार्यालय में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। 16 सितंबर 2025 को आयोजित इस जनसुनवाई में, एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया।
एसपी लांग्हे ने कहा कि जनता की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना और उन्हें न्याय दिलाना ही चंदौली पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आए 19 प्रार्थना पत्रों को स्वयं देखा, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और अन्य मामले शामिल थे। उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से सीधे बात कर इन शिकायतों का तत्काल और कानूनी तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान, उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे जनता दर्शन में आने वाले नागरिकों और फरियादियों के साथ विनम्र और शिष्ट व्यवहार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उसके गुण-दोष के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को समय पर और सही न्याय मिले।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







