चंदौली में बोले सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल, भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का आ गया है समय

संतोष यादव के आवास पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष
2027 के चुनाव में पीडीए दिलाएगा सत्ता
अभी से सपा कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील
चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल अचानक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और राज्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने की अपील की।

जानकारी में बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संतोष यादव के अलीनगर स्थित आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इसके लिए पीडीए को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा की सरकार बनते ही राज्य में जाति जनगणना कराई जाएगी और सभी वर्गों को उनकी संख्या के अनुसार भागीदारी दिलाने का काम किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर दलिता महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे लोगों का तिरस्कार किया, जबकि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक काम किए। सपा नेता ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को आरक्षण लेकर आगे बढ़ने का काम किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा पूंजी पतियों का साथ दिया है।
सपा नेता ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संघर्ष हर समय प्रेरणा देते हैं। समाजवादियों की लड़ाई गैर बराबरी खत्म कर समानता स्थापित करने की है। उन्होंने भाजपा को पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शिक्षा महंगी हो गई है और शिक्षा को गरीबों से दूर करने की साजिश हो रही है। लोगों को सामाजिक उन्माद की आग में झोंकने की ओर भारतीय जनता पार्टी लगातार काम कर रही है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, हरदेव कुशवाहा, नफीस अहमद गुड्डू, विनय डब्बू, रामविलास प्रधान, आरिफ, दिलीप पासवान सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता शामिल थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*