जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत, 603 मामलों का निस्तारण

इस प्रकार देखा जाय तो  जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 603 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया । उक्त सूचना ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा दी गयी।

 
 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने निपटाए 523 लघु वादों

कई और न्यायालयों में भी वादों का निस्तारण

  जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ के निर्देशन में आयोजन 

चंदौली जिले में आज शुक्रवार को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली में लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ के निर्देशन में किया। इस दौरान  कुल 603 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान निम्मांकित न्यायिक अधिकारियों को मामलों का निस्तारण किया गया....

1. श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 523 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
2. श्री संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा कुल 20 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
3.श्री विकास वर्मा सिविल जज (सीनियर डिविजन एफ.टी.सी.)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कुल 23 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
4.सुश्री इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 25  लघु वादों का निस्तारण किया गया।
5.सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ.टी.सी प्रथम द्वारा कुल 08 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
6.श्री अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया द्वारा कुल 04 लघु वादों का निस्तारण किया गया।

इस प्रकार देखा जाय तो  जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 603 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया । उक्त सूचना ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा दी गयी।

इस आयोजन में ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली,  दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली,  संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिविजन),  विकास कुमार वर्मा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / एफ.टी.सी. / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुश्री इन्दुरानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ०टी०सी० प्रथम, सुश्री नूतन सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ०टी०सी० द्वितीय, एवं अम्रतांशु राज अपर सिविल जज(जूनियर डिवीजन) चकिया उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*