जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में पहली बार निजी संस्थान में हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू, सूर्या हॉस्पिटल में हर शनिवार को मिलेंगे BHU टॉपर डॉ. सूरज चतुर्वेदी

चंदौली जिले में पहली बार निजी संस्थान सूर्या हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ सेवा शुरू हुई है। Dr. Suraj Chaturvedi, MD, DM Cardiology हर शनिवार सुबह 10 से 12 बजे तक OPD में परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा देंगे।

 

चंदौली में पहली बार निजी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू

सूर्या हॉस्पिटल में हर शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक OPD

Dr. Suraj Chaturvedi MBBS, MD, DM Cardiology देंगे विशेषज्ञ परामर्श

IMS-BHU से शिक्षा प्राप्त, गोल्ड मेडलिस्ट हैं डॉ. सूरज चतुर्वेदी

अस्पताल प्रबंधक डॉ. गौतम त्रिपाठी बोले - मरीजों को वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा

चंदौली जिले के लोगों के लिए हृदय संबंधी रोगों के उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्थित सूर्या हॉस्पिटल में अब हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, निजी संस्थान में पहली बार हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

सूर्या हॉस्पिटल में Dr. Suraj Chaturvedi, MBBS, MD (General Medicine), DM (Cardiology) मरीजों को हृदय रोग से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. सूरज चतुर्वेदी ने IMS-BHU से चिकित्सा शिक्षा एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्हें IMS-BHU में गोल्ड मेडलिस्ट भी बताया गया है।

👉 सूर्या हॉस्पिटल में हर शनिवार को मिलेंगे BHU टॉपर डॉ. सूरज चतुर्वेदी

हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी प्रत्येक शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सूर्या हॉस्पिटल, चंदौली में संचालित होगी। इस दौरान मरीज हृदय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। जरूरत के अनुसार जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधक डॉ. गौतम त्रिपाठी का कहना है कि जिले में हृदय रोग से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। सामान्य तौर पर हृदय संबंधी समस्या होने पर मरीजों को वाराणसी सहित अन्य बड़े शहरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। समय पर विशेषज्ञ परामर्श न मिलने से कई बार समस्या गंभीर हो जाती है। इसलिए स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ सुविधा शुरू की गई है।

अस्पताल की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन की अनियमितता, लगातार थकान अथवा हृदय से संबंधित अन्य समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की पहचान में मदद मिल सकती है।

हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होने से चंदौली के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें छोटे-छोटे परामर्श के लिए वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ सेवा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*