जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 25 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया था धरना
DIOS कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना
शिक्षा निदेशक के नाम सौंपा 25 सूत्रीय ज्ञापन
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की प्रमुख मांग
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
चंदौली जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं व शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक के नाम 25 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
धरने के दौरान शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी, प्रधानाचार्य पद पर आरक्षण व्यवस्था लागू करना और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना शामिल है। शिक्षकों का कहना था कि बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान हृदय राज कपूर, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, रजनीकांत पुष्कर, कवींद्र कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षकों का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उनकी मांगें न केवल आवश्यक हैं बल्कि छात्रों के भविष्य से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








