जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चोरों के निशाने पर सरकारी स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी ​​​​​​​

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दरवाजा तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया।
 

दरवाजा तोड़कर ले गए 25 हजार के समान

चोरों ने नई कुर्सियों पर भी हाथ किया साफ

विद्यालय में कई बार हो चुकी है चोरी

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में दरवाजा तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर अध्यापकों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।


बता दें कि मानिकपुर रोड के पास नेशनल हाईवे 2 के किनारे स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर में चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखी हुई लगभग 25,000 रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया है । जब विद्यालय की प्रबंधक सुबह विद्यालय पहुंची तो विद्यालय के मुख्य कार्यालय का ताला लगा था। लेकिन दरवाजा टूटा हुआ था। जब अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शनिवार को मंगाई गई दर्जनों नई कुर्सियां भी गायब थी। वहीं कार्यालय में पड़े कई दस्तावेज भी क्षतिग्रस्त किए गए थे। घटनाक्रम की सूचना विद्यालय की प्रबंधन में सैयदराजा पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई। 

इस सम्बन्ध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला पांडेय ने बताया कि शनिवार को ही विद्यालय में एक दर्जन नई कुर्सियां मंगाई गई थी, विद्यालय में लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर चोरी हुई है। नई मंगाई गई कुर्सियों के साथ, थर्मल स्कैनर, खेलकूद का ड्रेस, प्रयोग थर्मोमीटर, ध्वजारोहण की रस्सी, एक दर्जन नल की टोटी, बाल, फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत कक्षाओं की चाबी भी अपने साथ चुरा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने विज्ञान किट गणित किट हार्पिक हैंड वॉश फिनायल और विद्यालय के अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 


उन्होंने बताया कि विद्यालय में कई बार चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। जिससे विद्यालय के अध्यापक काफी भयभीत रहते हैं।


वही थाना अध्यक्ष सतनारायण मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, पुलिस टीम जांच कर रही है।

                                                                                                               Theft in Junior High School Naubatpur                                                                                                                                          

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*