जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

3 शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार, डीसीएम सहित 23 गोवंश बरामद

पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी चंदौली की टीम द्वारा एक डीसीएम से 23 गौवंश को बरामद करते हुए 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
 

 चंदौली कोतवाली पुलिस ने की बरामदगी

डीसीएम की घेराबंदी कर पुलिस ने की गिरफ्तारी

3 शातिर पशु तस्कर भी दबोचे

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी चंदौली की टीम द्वारा एक डीसीएम से 23 गौवंश को बरामद करते हुए 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


बताते चलें कि उपनिरीक्षक सूरज सिंह थाना चंदौली मय हमराह चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के नवही पुलिया पर मौजूदगी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक डी०सी०एम० ट्रक जिसका नं0 UP70 JT 3774 है जिसमें गोवंश लदे है जिन्हे वध हेतु पश्चिम बंगाल पण्डुआ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर थाने के सामने नेशनल हाइवे पर उप निरीक्षक रावेन्द्र सिंह मय हमराह राजकुमार तिवारी मय हमराह द्वारा संयुक्त रूप से विकास भवन के सामने चेकिंग प्रारम्भ की गई । इसी दौरान सूचना मिली कि डी०सी०एम० ट्रक विकास भवन के सामने से निकली है। सूचना पर वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनो को रोककर चेकिंग की गई। इसी दौरान रोड पर आवागमन रूक जाने के कारण उक्त डीसीएम वाहनों के पीछे आकर लग गई। संदिग्ध डी०सी०एम० को पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। वाहन पर काली तीरपाल बंधी थी जिसके अन्दर पशु की मौजूदगी थी। 

वाहन के केबिन में बैठे 03 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर चालक की पहचान

1. सोनू भारतीय पुत्र परीक्षत लाल नि० पुरामुफ्ती धोमलवा थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र करीब 25 वर्ष 

2.मोहम्मद जावेद पुत्र मो० शाहिद नि० पुरामुफ्ती पुरानी बाजार भीटा थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 28 वर्ष  

3.शाहिद अली उर्फ शानू पुत्र मोहम्मद जाकिर नि० जलालपुर घोसी असरावल कला थाना पिपरी जिला कौशाम्बी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुयी। 


डीसी०एम० में लदे माल के सम्बन्ध में तीनो व्यक्तियो से पूछताछ की गयी तो इसमें कम्पनी का फोम लदा हुआ है जिसे लेकर हम पश्चिम बंगाल जा रहे है। कडाई से पूछताछ करने व डी०सी०एम० की तिरपाल हटाकर देखने पर गोवंशी पशुओ को कुरता पूर्वक रस्सी से बांध कर लादा गया था। वाहन की तलाशी में कुल 23 राशि गोवंशीय पशु व दो चापड़ भी बरामद हुये। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुक़दमा पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।


पूछताछ विवरण:-


गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उपरोक्त पशुओं को हम सभी मनगढ गाँव प्रतापगढ से लादकर ला रहे है। मनगढ मे लदवाने का काम मुहम्मद आजम पुत्र मुख्तार करता है यह वाहन उसी का है। हम सभी इन पशुओं को नवाबंगज हण्डिया बिहार के रास्ते होते हुए पश्चिम बंगाल पण्डुआ लेकर जा रहे है।

पंजीकृत अभियोग


106/24 धारा 3/5A/8/5 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दौली।

4. अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास-


2. मोहम्मद जावेद पुत्र मो0 शाहिद नि0 पुरामुक्ति पुरानी बार भीटा थाना पुरामुक्ति जिला प्रयागराज
(1) मु0अ0सं0 325/21 धारा 379 भादवि थाना मंझनपुर जिला कौशाम्बी
(2) मु0अ0सं0 141/23 धारा 302,323,506 भादवि थाना पुरामुक्ती जिला प्रयागराज कमिश्नरेट नगर)
(3) मु0अ0सं0 52/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पाशु क्रू0 अधि0 थाना ऊँज जिला भदोही

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सूरज सिंह मय हमराह, उप निरीक्षक रावेन्द्र सिंह मय हमराह, उप निरीक्षक राजकुमार तिवारी मय हमराह सम्मलित रहे।

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*