जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारतीय सेना के सम्मान में सैयदराजा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा बाजार

सभी देशभक्ति के रंग में रंगे, हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में उत्साह का संचार कर रहे थे।
 

सैयदराजा में सुशील सिंह विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी के बाद सैयदराजा में सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय और वंदे मातरम् से गूंज उठा सैयदराजा बाजार

चंदौली जिले के सैयदराजा में भारतीय सेना की वीरता और त्याग को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन  सैयदराजा मंडल में भारतीय जनता पार्टी  द्वारा किया गया। यह यात्रा देश की अखंडता, एकता और सेना के गौरव को समर्पित थी, जिसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख बरहनी महेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।

 MLA Sushil Singh

आपको बता दें कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक कार्यालय से हुआ, जो भीतरी बाजार से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुँची। इस यात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी देशभक्ति के रंग में रंगे, हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में उत्साह का संचार कर रहे थे। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देशप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।

 MLA Sushil Singh

मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने यात्रा के समापन पर कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “आज हर भारतीय अपने सैनिकों के पराक्रम से गौरव महसूस कर रहा है। हमारी सेना दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देना जानती है।

इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, विपिन राय मण्डल अध्यक्ष सैयदराजा, इंद्रजीत बिन्द मण्डल अध्यक्ष बरहनी, मृत्युंजय सिंह दीपू, बाढू जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि, बीरेंद्र जायसवाल पूर्व चेयरमैन, राणा मौर्या पूर्व प्रधान, मनोहर राम प्रधान, शिवा सभासद, धीरज सभासद, अंकित जयसवाल, चंद्रशेखर सभासद, राजेश कुमार सभासद, अक्षय सिंह दिलीप सिंह पूर्व प्रधान आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*