जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से गुहार- 'GST रजिस्टर्ड व्यापारियों को मिले स्वास्थ्य बीमा'

चन्दौली में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा बढ़ाने और बिजली बिल में फिक्स चार्ज खत्म करने जैसी मांगें शामिल हैं। 

 
 

मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र  

25 लाख दुर्घटना बीमा मांग

 छापे मारने का कानून समाप्त  

लाइसेंस आजीवन करने की मांग

 शस्त्र लाइसेंस में मिले प्राथमिकता

चन्दौली जिला मुख्यालय पर 9 जून को व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं और हितों को लेकर व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को सौंपा। इस मांग पत्र के जरिए व्यापारियों ने सरकार से अपनी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर अपील की है।  

traders-union-memorandum-district-magistrate

व्यापारियों के हित में स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा और टैक्स सुधारों को लेकर उठी मांग

सौंपे गए मांग पत्र में व्यापारियों ने अपनी सात प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने और दुकान में आग लगने की स्थिति में 1 करोड़ रुपये के बीमे का प्रावधान करने की मांग की गई है। इसके अलावा, सभी सरकारी विभागों के लाइसेंस को आजीवन वैध करने, सर्वे और छापों के कानून को पूरी तरह समाप्त करने, बिजली के बिलों से फिक्स व मिनिमम चार्ज हटाने तथा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।  '

अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं व्यापारी', मांगें पूरी न होने पर जताई चिंता

ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है। वे दिन-रात मेहनत कर टैक्स के रूप में सरकारी खजाने को भरते हैं, जिससे देश का चहुंमुखी विकास होता है। उन्होंने गर्व से कहा कि भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में व्यापारियों का योगदान अतुलनीय है।

 इस दौरान राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, महमूद आलम, प्रदीप कुमार, अजहर खान, सतीश जिंदल, मुन्ना सिंह, शंकर गुप्ता, अशोक मौर्य, सरदार सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह, पंकज प्रसून पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, कुन्दन चौहान, राजेश जायसवाल, अंकित जायसवाल, संतोष जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह, गुलाम गौस, सुशील शर्मा, सलमान खान, अमनअली, बेलाल अन्सारी, डिम्पल तिवारी, भगवती तिवारी, संजीव पाण्डेय, डब्बू गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, शिव जायसवाल और फैयाज खान समेत भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*