जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

इस देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश विरोधी ताकतों द्वारा आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। इस देश की मजबूती के लिए उन्होंने अपने आप को शहीद कर दिया था।

 
 

 स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता

 राजीवजी ने की थी डिजिटल इंडिया की शुरुआत

 शहादत दिवस पर किया गया याद 



चंदौली जिले की जिला कांग्रेस कमेटी चन्दौली के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करके उनकी शहादत को नमन किया गया। शहादत दिवस के दिन उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण करके जिलाध्यक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होंने देश के अंदर डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी। 

 श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने करते हुए  कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होंने देश के अंदर डिजिटल इंडिया की शुरुआत की महिलाओं और शोषित पिछड़े वर्गों को सम्मान से जीने का हक दिलाया। इस देश में युवाओं को मतदान करने के लिए 18 वर्ष आयु निर्धारित किया नवोदय विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई। 

tribute to rajiv gandhi

वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज को सशक्त और मजबूत बनाने का कार्य किया। अपने अल्पकालिक कार्यकाल में भारत को विकसित बनाने का सपना जो उन्हों ने देखा उसको पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया। इस देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश विरोधी ताकतों द्वारा आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। इस देश की मजबूती के लिए उन्होंने अपने आप को शहीद कर दिया था।

 इस कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद शुक्ला, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, राहुल सिंह, भवानी, शशि नाथ उपाध्याय, गंगा प्रसाद, राम मूरत गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, सतेंद्र उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा, राजू कुमार, नंदन कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*