Education Department Transfer: एक झटके में बदले 496 ABSA, चंदौली जिले के 6 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। एक साथ 496 सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें चंदौली के 6 अधिकारी भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में 496 ABSA का तबादला
चंदौली से 6 शिक्षा अधिकारी बाहर भेजे
गाजीपुर और जौनपुर से आएंगे नए अधिकारी
मिर्जापुर से सुनील कुमार का चंदौली ट्रांसफर
बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने एक ही झटके में प्रदेश भर के 496 सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों (ABSA) का तबादला कर दिया है। इस बड़े बदलाव का सीधा असर चंदौली जिले के शिक्षा विभाग पर भी पड़ा है। जिले में लंबे समय से तैनात कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि आसपास के जिलों से नए अधिकारियों को चंदौली की कमान सौंपी गई है।

चंदौली से इन 6 अधिकारियों का हुआ तबादला
जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक, चंदौली जिले में तैनात छह सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया है। इनमें से तीन अधिकारियों को जौनपुर और दो को सोनभद्र भेजा गया है। सूची के अनुसार, श्री अजय कुमार, श्री लालमणि राम और श्री अजित पाल का तबादला चंदौली से जौनपुर जिले के लिए किया गया है। इसके अलावा श्री मनोज कुमार यादव और श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय को सोनभद्र भेजा गया है, जबकि श्री कृष्ण गोपाल तिवारी का तबादला मिर्जापुर कर दिया गया है।
गाजीपुर, जौनपुर और मिर्जापुर से चंदौली आ रहे नए अफसर
चंदौली से अधिकारियों के जाने के साथ ही दूसरे जिलों से चार नए सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यहां तैनाती दी गई है। जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर से श्री मनीष कुमार पांडेय का तबादला चंदौली किया गया है। वहीं, जौनपुर जिले में तैनात रहे श्री अमरदीप जायसवाल और श्री अश्विनी कुमार सिंह को भी अब चंदौली भेजा गया है। इनके साथ ही मिर्जापुर से श्री सुनील कुमार का तबादला भी चंदौली जिले के लिए हुआ है।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
विभाग द्वारा किए गए इस बड़े पैमाने पर तबादले के बाद अब जिले के विभिन्न विकास खंडों में नए सिरे से अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। माना जा रहा है कि इन तबादलों से परिषदीय स्कूलों की निगरानी और कामकाज में और अधिक तेजी आएगी। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







