जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

UP Weather Alert: चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है। चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

 
 

मौसम विभाग लखनऊ ने जारी किया ताजा अलर्ट

चंदौली समेत पूर्वांचल में बारिश और बिजली की चेतावनी

30 से 40 किलोमीटर रफ्तार की हवाएं चलने की उम्मीद

आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आपातकालीन Nowcast चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में राज्य के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से के विभिन्न जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

up-weather-alert-chandauli-rain-lightning-warning-imd-nowcast

चंदौली और पूर्वांचल के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना
मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
इसके अलावा, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, अमेठी, ललितपुर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़ और बदायूं जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सुरक्षित रहने की अपील और सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों या लोहे के खंभों के पास शरण न लेने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसानों और राहगीरों को आकाशीय बिजली से बचाव के लिए पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों पर रहने का सुझाव दिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*