पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मान
चंदौली जिले में आज ब्लॉक संसाधन केंद्र चहनियां के प्रांगण में साधारण समारोह में वर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सहाय जी एवं पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी डाo राजेश चतुर्वेदी जी का स्वागत सम्मान कार्यक्रम शिक्षकों द्वारा रखा गया था।
आपको बता दें कि सुरेन्द्र प्रताप सहाय जी किन्ही कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार जी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रदीप सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सुरेन्द्र वीर विक्रम राय,पूर्व एनपीआरसी कौशल्या देवी, रक्षा रानी सिंह,श्री प्रवीण शर्मा, राजेश मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, अमरनाथ दुबे, नन्द कुमार शर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र, मनीष यादव (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ) सचिन सिंह,अमरेंद्र पांडे, अनुराग यादव, अभिनव सिंह, अखिलेश त्रिपाठी(मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ), देवेन्द्र कुमार, राजेश पांडेय, शुभम यादव, रितेश पाण्डे, कृष्णानंद यादव, रघुबर जी, अभिषेक जी आदि कई शिक्षक उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*