जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लहसुन की कृपा के बाद आलू-प्याज-टमाटर हो रहे नाराज, क्या खाएंगे गरीब-मजदूर ​​​​​​​

करीब चार सौ रुपए प्रति किलो से घटकर लहसुन का दाम 200 से 100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, लेकिन आलू-प्याज सहित हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई हैं। इससे धीरे-धीरे गर्मी के सीजने में गरीबों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं।
 

लहसुन हुई सस्ती तो बढ़ गए सब्जियां के दाम

अब क्या करें गरीब मजदूर

 उनकी थाली से गायब हो रही सब्जियां
 

देशभर सहित चंदौली जिले में आसमान छू रहे लहसुन के दाम में गिरावट तो आ गयी है, लेकिन बाकी सब्जियों के दाम में बढोत्तरी जारी है। करीब चार सौ रुपए प्रति किलो से घटकर लहसुन का दाम 200 से 100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, लेकिन आलू-प्याज सहित हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई हैं। इससे धीरे-धीरे गर्मी के सीजने में गरीबों की थाली से सब्जियां गायब होने लगी हैं।


आलू, प्याज, टमाटर की कीमतों में इजाफा होने लगा है। इसकी कीमत 10 से 20 प्रतिशत बढ़ गयी है। वहीं सीजन वाली सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं, जिससे ताजी व हरी सब्जी खाने के लिए लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने लगा है।


आपको बता दें कि पिछले दिनों अच्छी कीमत न मिलने से किसानों का लहसुन की खेती से मन उचट गया था। इससे उन्होंने कम रकबे में खेती की थी। उत्पादन घटने से आवक कम हुई तो लहसुन महंगा हो गया जबकि इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। उस समय लहसुन की कीमत स्थानीय मंडियों में 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। 

अप्रैल माह में नया लहसुन मंडी में आने के बाद इसकी कीमत घटी है। गुणवत्ता के अनुसार इन दिनों यह 200 से सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। गर्मी की सब्जियां मंडी में आने तो लगी हैं लेकिन उनके दाम काफी ज्यादा हैं। जिससे दिक्कत हो रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*