जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विराट शिव गुरु महोत्सव में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बरखा आनंद दीदी ने दिए प्रवचन

शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नहीं है। केवल यह विचार की शिव मेरे गुरु हैं "शिव की शिष्यता का समेवे शुरुआत करता है।
 

बबुरी थाना क्षेत्र के पटनवा गांव में हुआ आयोजन

शिव भक्तों की हजारों की संख्या में रही उपस्थिति

बरखा आनंद दीदी ने शिव के औघड़ दानी स्वरूप पर दिया प्रवचन

चंदौली जिले के बबुरी थाना अंतर्गत पटनवा गांव में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। कई दिन पूर्व से ही आयोजन के लिए मैदान में टेंट लगाने का कार्य व प्रचार- प्रसार कराने का कार्य किया जा रहा था। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस आयोजन में बरखा आनंद दीदी की प्रवचन सुनने के लिए कई हजार की संख्या में शिव भक्त पहुंचे। कार्यक्रम में पड़ोसी राज्य  बिहार से भी बड़ी संख्या में गुरु भाई एवं गुरु बहन पहुंचे।

आपको बता दें कि शिव शिष्य साहब श्री हरिंद्रानंद के संदेश को लेकर आई कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आनंद ने हजारों शिव शिष्य श्रद्धालु से कहा कि शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरु है। शिव के औघड़ दानी स्वरूप से धन धन प्राप्त किया जा सकता है। किसी संपत्ति या संपदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है।

virat shiv guru mahotsava

उन्होंने कहा कि शिव जगतगुरु है एवं जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म जाति संप्रदाय का हो शिव को अपना गुरु बन सकता है। शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नहीं है। केवल यह विचार की शिव मेरे गुरु हैं "शिव की शिष्यता का समेवे शुरुआत करता है। इसी विचार का स्थाई होना हमको आपको शिव का शिष्य बनता है।

भारत भूखंड के अधिकांश लोग इस बात को जानते हैं कि भगवान शिव गुरु हैं आदि गुरु एक जगतगुरु हैं हमारे साधुओ, शास्त्रों, और मनीषियों द्वारा महेश्वर शिव को आदि गुरु परम गुरु आदि विभिन्न उपाधियों से विभूति किया गया है।

virat shiv guru mahotsava

इस दौरान पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष व बबुरी थाना अध्यक्ष विन्देश्वरी पांडेय मय फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे ।जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती रही, तथा वाहनों को कार्यक्रम स्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर है रोक दिया गया।

इस मौके पर जिला शिव कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, सचिव आरएस पाल उर्फ बबलू, रामविलास गुप्ता, प्रेम शंकर विश्वकर्मा, कमलेश यादव, सुभाष, रामवृक्ष, शांति देवी, विमल, तेतरा, उर्मिला, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*