जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी, बने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष

बरहनी विकासखंड यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे विश्वजीत सेठ को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव ने नियुक्ति पत्र देते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।
 

विश्वजीत सेठ को बनाया गया अध्यक्ष

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष

नयी जिम्मेदारी से समर्थकों में खुशी 

 

चंदौली जिले के बरहनी विकासखंड यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे विश्वजीत सेठ को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव ने नियुक्ति पत्र देते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विश्वजीत सेठ को निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन करने का सुझाव भी दिया। विश्वजीत सेठ को नई जिम्मेदारी मिलने से काफी खुशी का माहौल है। उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

आपको बता दें कि सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर के रहने वाले विश्वजीत सेठ शुरुआती दौर में आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपनी जगह बनाई। लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे जिसके चलते उन्हें 2016 में बरहनी विकास खंड यूथ कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।


विश्वजीत सेठ हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते रहे। फिलहाल विश्वजीत सेठ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वजीत सेठ को जिले स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए लगन से कार्य करने का सुझाव दिया है।


इस संबंध में विश्वजीत सेठ ने बताया की शुरुआत से कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे। इसके चलते क्षेत्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का जन आधार बढ़ता रहा। कहा की नई जिम्मेदारी को निष्ठा और लगन के साथ पूरी करने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार जताया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*